सेवा संकल्प अभियान के तहत सारण जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक 01.10.2026 को आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोदभराई कार्यक्रम एवं पोषण से संबंधित माता बैठक का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं शिशु देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
आंगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय महिलाओं एवं परिवारों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उपलब्ध सेवाओं एवं योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय सहभागिता के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और जनकल्याण को लेकर जागरूकता बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
Saharsa, Bihar | Oct 1, 2026