Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image
image

चंबा 15 अगस्त 2026, चंबा के तीसा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी 27.54 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, 25.14 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन, लेसुई में 1.32 करोड़ के पेयजल कार्य तथा भंजराड़ू में जल शक्ति मंडल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज चंबा जिला के तीसा क्षेत्र को जल शक्ति विभाग की 27.54 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने सगुआं में गुनू-घराट से पुखरोटू उठाऊ पेयजल योजना, ग्राम पंचायत लेसुई में पेयजल योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं संवर्धन कार्य तथा भंजराड़ू में जल शक्ति मंडल तीसा के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री ने 25.14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गुनू-घराट से पुखरोटू उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। इस योजना से ग्राम पंचायत मसरूंड, हमल, डुलहर, पुखरी, कंदला, झुलाड़ा, निहुई, टिकरी एवं प्राहवी की 9 पंचायतों के 26 गांवों को लाभ मिलेगा। योजना के माध्यम से करीब 16,333 लोगों को बेहतर एवं नियमित पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने ग्राम पंचायत लेसुई में 1.32 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न पेयजल योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं संवर्धन कार्यों का भी उद्घाटन किया। इन कार्यों से लेसुई पंचायत के विभिन्न गांवों की करीब 3,000 आबादी को बेहतर पेयजल सुविधा मिलेगी। *भंजराड़ू में जल शक्ति मंडल के नए कार्यालय भवन का लोकार्पण* उप मुख्यमंत्री ने भंजराड़ू में जल शक्ति मंडल तीसा के 1.08 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन से विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के लोगों को जल शक्ति विभाग से संबंधित कार्यों के लिए बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी। सगुआं में पेयजल योजनाओं का शुभारंभ करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पेयजल ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ पुरानी योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि लोगों को लंबे समय तक बेहतर पेयजल सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि चंबा जैसे दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं को मजबूत करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि दूरदराज के गांवों तक भी बेहतर पेयजल सुविधाएं पहुंचें और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर पूर्व मंत्री आशा कुमारी, विधायक नीरज नैय्यर व विधायक डॉ हंसराज, पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, उपाध्यक्ष हिमाचल पथ परिवहन निगम अजय वर्मा, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी यशवंत सिंह खन्ना, अमित भरमौरी और धर्मेंद्र धामी, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुरजीत भरमौरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिंद्र पाल, महासचिव रमेश ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, एसपी विजय सकलानी, मुख्य अभियंता जल शक्ति दीपक गर्ग, अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा, मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी पंकज चड्ढा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। #Chamba #Chauraha #vidhansabha #Deputy #Chief #Minister #Himachal #Pradesh #highlight #post #jalshakti #Vibhag #Chamba #Sadar #Vidhayak #Neeraj #naiyar #Yashwant #Khanna #Churah

Chamba, Chamba | Aug 15, 2026

MORE NEWS