इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
20.84 ग्राम MD ड्रग्स मामले में फरार आरोपी जुनैद उर्फ जुन्नु गिरफ्तार
इंदौर क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे जुनैद उर्फ जुन्नु (27), निवासी सदर बाजार को मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 57/2025, धारा 8 एवं 22 NDPS Act के तहत की गई। इस मामले में पुलिस पूर्व में सलीम रहमान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20.84 ग्राम MD ड्रग्स और एक्सेस स्कूटी बरामद कर चुकी है। जब्त माल की अनुमानित कीमत करीब ₹2.80 लाख बताई गई है।
पुलिस के अनुसार जुनैद के खिलाफ पहले से 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें चोरी, मारपीट, आबकारी, आर्म्स एक्ट और NDPS Act से जुड़े मामले शामिल हैं।
अब क्राइम ब्रांच आरोपी से MD ड्रग्स की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
2026 में अब तक की कार्रवाई:
क्राइम ब्रांच के अनुसार NDPS Act के तहत 57 मामलों में 122 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इस दौरान MD ड्रग्स, गांजा, भांग, ब्राउन शुगर और कोकीन सहित करीब ₹3.15 करोड़ मूल्य का मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त किए गए हैं।
#IndoreCrime #CrimeBranchIndore #MDDrugs #DrugBust #MadhyaPradeshBusiness