इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन FAST-2.0 के तहत साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल संदिग्ध SIM उपलब्ध कराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर क्राइम ब्रांच ने I4C और राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय से मिली संदिग्ध SIM यूजर्स एवं POS एजेंटों की सूची के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जांच के दौरान 4 संदिग्ध मोबाइल नंबर सामने आए। पुलिस के मुताबिक इन नंबरों से जुड़ी SIM का इस्तेमाल महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में दर्ज साइबर फ्रॉड मामलों में हुआ, जिनमें कुल ₹84.58 लाख की धोखाधड़ी सामने आई है।
जांच के दौरान मालवा मिल क्षेत्र स्थित राऊत कलेक्शन से जुड़े नेटवर्क की भूमिका भी सामने आई।
गिरफ्तार आरोपी:
राजेन्द्र राऊत — 40 वर्ष
आनंद वासरे — 22 वर्ष
सूरज सिंह — 24 वर्ष
क्राइम ब्रांच आरोपियों से SIM कार्ड, दस्तावेज, बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस अब इस नेटवर्क की पूरी कड़ी खंगाल रही है।
#CyberCrime #IndoreCrime #CyberFraud #CrimeBranchIndore #OperationFAST20
Indore, Indore | Aug 19, 2026