मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के रेहड़ा रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी जमा होने से लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर
विंध्याचल के रेहड़ा रेलवे अंडरपास में शनिवार की दोपहर 3:00 बजे बारिश का पानी जमा होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर हो रहे हैं सबसे बड़ी समस्या स्कूली बच्चों के साथ है मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करने आ रहे श्रद्धालुओं को रेलवे ट्रैक पार कर आना पड़ रहा है जो कि दिल्ली हावड़ा रूट पर हर समय ट्रेनों की आवाजाही होती रहती।