खैरागढ़: सिंघौरी में जिला स्तरीय आवास मेला एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल हुए प्रभारी मंत्री देवांगन
ग्राम पंचायत सिंघौरी में आयोजित जिला स्तरीय आवास मेला एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों के द्वारा ज़िले में नवीन स्वीकृत 9520 आवासों का भूमिपूजन किया।