कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर महोदय ने सभी संस्था प्रभारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने तथा कम प्रगति वाले इंडिकेटर्स में विशेष प्रयास कर सुधार लाने के निर्देश दिए।
#kcgdistrict
#kcgdistt