कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर फायर सर्विस पूरी तरह मुस्तैद है! 🚨
आगामी #महाकुंभ 2027 के सफल और सुरक्षित आयोजन के दृष्टिकोण से अग्निशमन कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। इसी कड़ी में सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र, हरिद्वार में इनडोर कक्षाओं के बाद पूरी टीम ने मेला क्षेत्र का विस्तृत भ्रमण किया।
✅ संवेदनशील जोन (सेंसेटिव जोन) और पूरे मेला क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की सटीक जानकारी।
✅ मेला क्षेत्र में होने वाले अस्थाई निर्माणों और पावन 'हर की पैड़ी' (कोर जोन) की अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस।
✅ कर्मियों की दक्षता और मुस्तैदी सुनिश्चित करने के लिए नियमित शारीरिक व्यायाम।
हरिद्वार महाकुंभ को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए फायर सर्विस हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।
#KumbhMela2027 #UttarakhandPolice #FireService #HaridwarKumbh