खैरागढ़: खैरागढ़ में कलेक्टर ने स्वीकृत विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में करने का दिया निर्देश
कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायतों एवं प्राप्त अन्य आवेदनों के निराकरण के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।