जशपुर जिले के पत्थलगांव में न्यू लक्ष्मी मोबाइल दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, छात्रावास में रहने वाले 11 विधि से संघर्षरत बालकों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई और रात में दुकान का ताला काटकर मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पार कर दिया। चोरी के एक मोबाइल फोन को ट्रेस करने के बाद पुलिस टेक्निकल टीम आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालकों के कब्जे और निशानदेही से 12 मोबाइल फोन समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, पत्थलगांव निवासी स्वनील सोनी ने 10 सितंबर 2026 को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 10 सितंबर की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोर न्यू लक्ष्मी मोबाइल दुकान के शटर में लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसे और नए-पुराने मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख 34 हजार 300 रुपये बताई गई थी। रिपो
Jashpur, Jashpur | Oct 4, 2026