दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, जशपुर पुलिस ने फिर निभाई संवेदनशीलता
जशपुर, पुलिस विभाग केवल कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के सुख-दुख में भी साथ खड़ा रहता है। जशपुर पुलिस ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रित परिजनों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए दो परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से संबल दिया है। स्वर्गीय आरक्षक जगलाल राम की पत्नी श्रीमती प्रियंका भगत और स्वर्गीय आरक्षक बलपंथ राम के पुत्र टीकेश रवि को आरक्षक जीडी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह की संवेदनशील पहल और निर्देश पर दोनों मामलों में अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित विभागीय प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया गया। नियुक्ति मिलने के बाद दोनों परिवारों को आर्थिक सहारे के साथ भविष्य के लिए नई उम्मीद मिली है।
#JashpurPolice
#cg #chhattisgarh #highlight #cgpolice