#गैरसैंण समेत चार क्षेत्रों में #केंद्रीय विद्यालय की मांग, #सांसद #अनिल बलूनी ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने #केंद्रीय #शिक्षा मंत्री #प्रह्लाद जोशी से भेंट कर उन्हें अतिरिक्त प्रभार मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने #गैरसैंण, #रामनगर, #यमकेश्वर और #देवप्रयाग में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग दोहराई। शिक्षा मंत्री ने मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से पहाड़ के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।
#Anilbaluni
#paurigarhwal
#BJPGovernment
Pauri, Garhwal | Aug 26, 2026