Public App Logo
बहादुरपुर और अथाईखेड़ा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान -- हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को बहादुरपुर और अथाईखेड़ा में देशभक्ति के रंग में रंगी भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और नारों के साथ मुख्य बाजारों से यात्रा निकाली। रैली के दौरान वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अथाईखेड़ा में पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। बहादुरपुर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से तिरंगा रैली यात्रा प्रारंभ होकर वापिस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे तिरंगा रैली का समापन किया। विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव ने विद्यालय के वार्षिक परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अथाईखेड़ा में कक्षा दसवीं में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले प्रिंस लोधी,कक्षा नौवीं में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली महक दांगी तथा कक्षा ग्यारहवीं में 81 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली परी शर्मा को शील्ड एवं मेडल प्रदान किए गए। विधायक ने विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए आगे भी मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने बहादुरपुर में किया वृक्षारोपण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहादुरपुर में विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव ने तिरंगा यात्रा रैली के दौरान वृक्षारोपण किया । #HarGharTiranga2026 #ashoknagar - Ashok Nagar News