जालोर में 20 गाय-भैंस की मौ#त, 15 बीमार : जालोर के चवरड़ा गांव में मंगलवार को अचानक 20 मवेशियों की मौ#त से हड़कंप मच गया। एक-एक कर 16 भैंस और 4 गायों की मौ#त हुई, जबकि 15 मवेशी बीमार हैं। पशु चिकित्सा टीम ने मौके पर पहुंचकर बीमार पशुओं का उपचार शुरू किया। एक्सपर्ट के अनुसार कच्ची ज्वार चरने से साइनाइड बनने के कारण तबीयत बिगड़ने की आशंका है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौ#त के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी; वहीं विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने पशुपालकों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।
Jalor, Jalor | Oct 6, 2026