मधेपुरा में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने दिया देशवासियों के नाम खास संदेश।
DESCRIPTION:
मधेपुरा जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर भगवती के प्रधानाध्यापक अमित कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुटहा रजई के प्रधानाध्यापक मो. नाज़िम, समाजसेवी एवं PDS संचालक विजेंद्र कुमार और उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिहारी के शिक्षक व मुखिया पति दीप नारायण राम ने क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
सभी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ तिरंगा फहराने और उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद करने का अवसर है। उन्होंने आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव बनाए रखने के साथ हर नागरिक से अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को समझने की अपील की।
युवाओं और बच्चों से शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही तिरंगे और संविधान के सम्मान तथा जाति-धर्म से ऊपर उठकर मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।
#IndependenceDay #80thIndependenceDay #IndependenceDay2026 #Madhupura #MadhepuraNews #BiharNews #Bihar #DeshBhakti #Tiranga #TirangaSamman #HarGharTiranga #Patriotism #India #WeeHoursNewsbihar #BiharNews
Bihar, India | Aug 15, 2026