सागर: रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय में छात्रों को जबरन राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल किए जाने का आरोप!
बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान छात्रों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एकत्रित किया गया। इसका विरोध करते हुए छात्रों ने अपनी लोकतांत्रिक मांग रखी कि वे विश्वविद्यालय में पढ़ने आते हैं, किसी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नहीं।
आरोप है कि इस विरोध के बाद लोकतांत्रिक मांग का समर्थन कर रहे श्री अंशुल शर्मा सहित 6 छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
यदि यह आरोप सही हैं, तो यह बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला है। छात्रों को अपनी बात रखने, सवाल पूछने और शांतिपूर्ण ढंग से असहमति व्यक्त करने के अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए।
पूरे घटनाक्रम के वीडियो फुटेज उपलब्ध होने की बात सामने आ रही है। इसलिए मांग है कि वीडियो फुटेज सहित सभी तथ्यों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाए तथा वास्तविकता जनता के सामने लाई जाए।
विश्वविद्यालय शिक्षा और विचार-विमर्श के केंद्र हैं। उन्हें राजनीतिक दबाव का केंद्र नहीं बनने दिया जाना चाहिए।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से आग्रह है कि मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
PRO Jansampark Chattarpur