जमुई: श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण
Jamui, Jamui | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में शनिवार सुबह करीब 8:45 बजे प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समारोह में पुलिस पदाधिकारियों समेत जिले के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद प्रभारी मंत्री ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।