जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवश कार्यक्रम स्थल पर बद-इंतजामी और गर्मी से सरकारी स्कूल की दस छात्राएं बेहोस, सांस लेने लें कठिनाई।
पलवल में एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ी । जानकारी के अनुसार कार्यक्रम समाप्ति से थोड़ा पहले राष्ट्रगान के समय एक के बाद एक लड़कियां चक्कर खाकर गिरने लगी और बेहोश हो गई। दर्जन भर छात्राओं की अचानक हालत बिगड़ने पर आसपास भगदड़ मच गई। आनन-फानन सरकारी एम्बुलेंस बुलाकर सभी छात्राओं को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। छात्राओं को जब अस्प्ताल पहुंचाया गया उनसे न तो खुद से चला जा रहा था और ना ही ठीक से सांस लिया जा रहा था। माना जा रहा है। कई घण्टों तक धूप और गर्मी में कार्यक्रम के लिए बैठे रहने से इनकी हालत बिगड़ी है।
Palwal, Palwal | Aug 15, 2026