गोरखपुर: पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर मोबाइल शोरूम में लाखों के मोबाइल की चोरी, 30 से ज्यादा मोबाइल ले उड़े चोर
गोरखपुर शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार चौराहे पर शनिवार तड़के चोरों ने वीवो मोबाइल शोरूम को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस चौकी से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। चोर शोरूम से 30 से अधिक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। चोरी गए मोबाइलों की कीमत करीब 18 से 20 लाख रुपये बताई जा रही है। शोरूम क