कोरबा के ग्राम पाली पढ़निया में देर रात एक दुर्लभ भारतीय पैंगोलिन अचानक घर के आंगन में पहुंच गया। पैंगोलिन को देखकर परिवार ने उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दी।रात करीब 12:30 बजे रामरतन सिंह कंवर के घर के आंगन में पैंगोलिन विचरण करता दिखाई दिया।