#नालंदा :- हरनौत नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह ने न्यूज़ बिहार लाइव के माध्यम से हरनौत नगर पंचायत सहित समस्त नालंदा जिला एवं बिहारवासियों को दिए 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
हरनौत नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हरनौत नगर पंचायत सहित समस्त नालंदा जिला एवं बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर देता है। इस पावन अवसर पर हम सभी देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लें।
उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बनाए रखते हुए देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की। जय हिंद, जय भारत! 🇮🇳
Rahui, Nalanda | Aug 15, 2026