PM श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण 🌿📚
विद्यालय की कक्षा 9वीं, 10वीं एवं 11वीं की 107 छात्राओं ने बिलासपुर स्थित नंदन कानन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने प्राकृतिक वातावरण, वन्यजीवों, विभिन्न वनस्पतियों और जैव-विविधता को करीब से देखा तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व को प्रत्यक्ष रूप से समझा।
इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों को वास्तविक जीवन और प्रत्यक्ष अनुभव से जोड़ना रहा। विद्यालय की ओर से आयोजित यह पहल छात्राओं में जिज्ञासा, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, अनुशासन, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
PM Shri जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक द्वारा शिक्षा के साथ ऐसी ज्ञानवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा देना छात्राओं के लिए सीखने का एक यादगार अनुभव बन रहा है।
#PMShriNavodayaVidyalayaAmarKantak #Amarkantak #Bilaspur #Education #BSP24News