अमरकंटक पहुंचे शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने लिया आशीर्वाद
माँ नर्मदा की पावन नगरी तीर्थराज अमरकंटक में पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदा पीठाधीश्वर, जगद्गुरु शंकराचार्य परम पूज्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज का आगमन हुआ।
इस अवसर पर पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने परम पूज्य शंकराचार्य जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शंकराचार्य जी के अमरकंटक आगमन पर श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों द्वारा श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस दौरान पूर्व जनपद उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, मंडलम अध्यक्ष श्यामलाल सेन, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जितेन्द्र खांडे एवं युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ बिरू तंबोली सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने जगद्गुरु शंकराचार्य जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शंकराचार्य जी के पावन आगमन से अमरकंटक की धार्मिक एवं आध्यात्मिक धरा पर श्रद्धा का वातावरण और भी भक्तिमय नजर आया।
#Amarkantak #Pushprajgarh #FundeLalMarko #Shankaracharya #BSP24News