*==================*
रायगढ़ पुलिस व R P F ने मादक
पदार्थो पर की सर्जिकल स्ट्राइक
******************************
*_3अंतर्राज्यीय तस्करों सहित सात_*
*_लोगो को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा_*
*******************************
गांजा, नशीले इंजेक्शन-टेबलेट जब्त
*==================*
*♦रायगढ़/स्पीड न्यूज 20 अगस्त 2026/* छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने आर पी एफ के साथ मिलकर 3 अंतर्राज्यीय तस्करों सहित सात लोगों को दबोचा है जिनके पास से बड़ी मात्रा में नशे का समान जप्त किया गया है पुलिस को दो अलग अलग कार्यवाही में 18 किलो गांजा व नशीले इंजेक्शन के साथ टेबलेट बरामद करने ने सफलता मिली है पुलिस को मंगलवार 18 अगस्त को सूचना मिली कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन के सायकल स्टैंड के पास तीन युवक अवैध गांजा बेचने का प्रयास कर रहे है जिस पर रायगढ़ कोतवाली पुलिस साइबर टीम एवं आर पी एफ की टीम ने सयुक्त कार्यवाही करते हुए मौके की घेरा बंदी की पुलिस को देखते ही युवकों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम ने तीनों को पकड़ लिया जिन्होंने अपना नाम त्रिनाथ मलिक पिता साधु मलिक27 साल, ओमप्रकाश राउत पिता पोरन राउत 20 साल एवं सत्यव्रत मोहन्ती पिता भोगराज मोहन्ती 25 साल तीनों निवासी गिरीमा,जिला पुरी ओडिशा बताया जिनके पास से सवा दो लाख रुपए कीमत का 15. किलो 1632 ग्राम गांजा मिला.
***************************
*_नशे के इंजेक्शन एवं टेबलेट_*
*_के साथ पकड़ाया युवक_*
***************************
इसी तरह 18 अगस्त को ही रेलवे सायकल स्टैंड से एक युवक को भी पकड़ा गया जो नशे के इंजेक्शन बेचने की फिराक में था उसने अपना नाम दीपक डोंगरे पिता दलगंज डोंगरे 22 साल बापूनगर रायगढ़ बताया जिसके पास से 18 नग Pentazocine Injection IP 30mg/ml, एवं 17 नग Nitrazepam Tablets IP, एक इस्तेमाल हुई निडिल - सिरिंज तथा बिक्री रकम 200 रुपये बरामद हुए जिसकी कीमत एक हजार रुपये के लगभग बताई जाती है आरोपी के पास नशीले पदार्थ रखने एवं बिक्री करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 444/ 20 26, धारा 21, 22 एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई दोनों मामले में कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी,सइबर थाना निरीक्षक विजय चेलक, उप निरीक्षक विजय एक्का, एएसआई विल्फ्रेड मसीह, रेलवे सुरक्षा बल, टास्क टीम, बिलासपुर के प्रधान आरक्षक मनोज कुमार, रजनीश द्विवेदी , सत्यम सरकार, थाना साइबर के आरक्षक महेश पंडा, मनोज पटनायक और संतराम केंवट, थाना कोतवाली के प्रधान मनोज मरावी, आरक्षक सत्यानन्द यादव, शिवविभोर मिश्रा, घनश्याम कुर्रे, और भगवती प्रसाद रत्नाकर की अहम भूमिका रही है ।
****************************
*_लैलूंगा में भी पकड़ाया गांजा_*
****************************
कल 19 अगस्त को लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पाकरगांव मुख्य मार्ग के पास तीन व्यक्ति अवैध गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। थाना प्रभारी गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और बोधराम यादव पिता समारू यादव 44 साल केकराझरिया लैलूंगा, दिलाराम चौहान पिता स्व. सनत चौहान 55 साल कुकुरभुका थाना बागबहार जशपुर तथा सनत साय चौहान पिता स्व. मुनेश्वर चौहान 50 साल बिरिमडेगा थाना बागबहार जशपुर को पकड़ा आरोपियों के कब्जे से 3 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये के लगभग होगी पूछताछ में उसने ओडिशा से गांजा लाकर बिक्री के लिए रखना बताया आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई
********************************
*🔴रमेश पत्रकार 94252 52176*
*===================*
पुराना मकान तोड़ने या नया बनाने संपर्क करें*7000654 929* या *94241 91241* जहां मिलेगी विशेषज्ञ की सलाह वो भी निशुल्क मल्बा उठाने व पाटने के लिये भी संपर्क कर सकते हैं 🚜
*===================*
*भागवत शिव पुराण श्याम भजन जैसे
*धार्मिक* आयोजन के लाइव टेलीकास्ट
यू ट्यूब फेसबुक व ट्यूटर पर करने हमसे
संपर्क करे जिसमे आपको वीडियो,रील व
फोटो फ्री आफ कास्ट दिया जायेगा
*7000654929*
*===================*
अब रायगढ़ में होगा गठिया का इलाज
...........................................................
आ रहे हैं पुणे के प्रसिद्ध रुमेटोलॉजिस्ट
*आर्थराइटिस गठिया रोग विशेषज्ञ*
*******************
*_डा. बी. बी. कुमार_*
********************
M B B S (M.D) FIPM
*JHON HOSPITAL (USA)*
मिलेंगे 9 अगस्त रविवार को सुबह
10.30 बजे से 1.30, बजे तक
रजिस्ट्रेशन कराए M.NO 9340753454,9201772541पर
..................................................
*दीपक मेडिकल स्टोर* शासकीय
हॉस्पिटल के सामने रायगढ़ ( छ. ग.)
*=====================*