🚩 सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश!
‘श्री गुरू संत रविदास समरसता संकल्प अभियान’ के तहत गोपालगंज में भव्य कलश यात्रा का आयोजन
संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए "श्री गुरू संत रविदास समरसता संकल्प अभियान" का भव्य शुभारंभ थावे स्थित ऐतिहासिक रहसू मंदिर से कलश यात्रा निकाल कर किया गया।
अभियान की मुख्य बातें:
🔹 23 अगस्त 2026 से: कलश यात्रा जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचेगी और लोगों को जागरूक करेगी।
🔹 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक: प्रत्येक गुरुवार को जिले के सभी टोलों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
🔹 शत-प्रतिशत आच्छादन: अनुसूचित जाति समुदाय के पात्र परिवारों को सरकार की 22 कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।