Public App Logo
#बढ़ासी में आदमखोर गुलदार की तलाश तेज #नैनीडांडा ब्लॉक के बढ़ासी गांव में 66 वर्षीय सुशीला देवी को गुलदार द्वारा निवाला बनाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव स्वयं टीम के साथ मौके पर डटे हुए हैं। वन विभाग ने आदमखोर गुलदार को पकड़ने, ट्रेंकुलाइज करने और आवश्यकता पड़ने पर नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 10 कैमरे लगाए गए हैं। डीएफओ ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, अकेले बाहर न जाने और गुलदार की किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को देने की अपील की है। #PauriGarhwal #Nainidanda #LeopardAttack #GarhwalForest #UttarakhandNews #BreakingNews #BadhasiVillage #WildlifeAlert #PauriNews - Pauri News