बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय दत्त अपने एक ताजा बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने 'शेखर टुनाइट' शो में देश के हालात पर चिंता जताई है। दो टूक शब्दों में कहा है कि भारत के लोग बहुत अच्छे हैं, लेकिन अब उन्हें देश में वो शांति महसूस नहीं होती। वह शिव जी से प्रार्थना करते हैं कि वो दिन जल्दी लौट आएं।
शेखर सुमन के शो में 67 साल के एक्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया। अपने फिल्मी अंदाज में PM मोदी को 'मुन्ना भाई' बताया, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी कहा- मामू ज्यादा टंटे नहीं पालने का।
#SanjayDutt #PMModi #DonaldTrump
Korba, Korba | Oct 4, 2026