प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव में मुक्तेश द्विवेदी ने मारी बाजी, सात वोट से बने सचिव
डॉ. सुनील सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने दी बधाई
कौशांबी। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव में कनैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्तेश द्विवेदी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को सात मतों से हराया और सचिव पद पर निर्वाचित हुए।
वहीं डॉ. सुनील सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। डॉ. साउद अहमद और डॉ. मनोज कुमार चौरसिया उपाध्यक्ष चुने गए। डॉ. रेनू परिहार महिला उपाध्यक्ष और डॉ. नीरज कार्यकारिणी समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।
मतदान के जरिए डॉ. मुक्तेश द्विवेदी सचिव, डॉ. प्रसुन्न जायसवाल वित्त सचिव और डॉ. संजय सिंह संपादक चुने गए।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव में कुल 105 चिकित्सक मतदाता थे। इनमें से 86 चि