नवाबगंज: बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद, देर रात दर्ज हुआ मुकदमा
बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर गांव में बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद बढ़ गया। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर कनेक्शन जोड़ने पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ पुलिस भी मौजूद थी। इसी दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद हो गया, जिसमें लवकुश यादव समेत कुछ लोग घायल हुए।घायल पक्ष का आरोप था कि पुलिस उनकी FIR दर्ज नहीं कर रही है।