Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
DPROPurnea
District public relation office Purnia #cmsamrat #samratchoudhary
5 views |
Purnia, Bihar
| Oct 2, 2026
#cmsamrat
#samratchoudhary
MORE NEWS
इलाज से राहत मिली तो धन्यवाद देने पहुँचे लोग, अररिया में चर्चा में वैद्य जी..... #biharnews #viralvideos #araria #kishanganj #katihar #patna #shorts #trending #viralreels #FacebookPage
Purnia East, Purnia | Oct 2, 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय: प्रेस विज्ञप्ति (03). 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर 'सेवा संकल्प अभियान' के द्वारा यह आयोजन पार्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरदा के प्रांगण में संपन्न हुआ। मौके पर बाल विवाह मुक्त अभियान के दृष्टिगत मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया बिहार। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 2, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1572, दिनांक 02/10/2026, ================== गांधी जयंती पर पूर्णिया में 'रिफॉर्म उत्सव' एवं 'सबकी योजना सबका विकास' अभियान के तहत विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन:-- पंचायती राज विभाग के अपर सचिव श्री आदित्य प्रकाश ने लिया भाग:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (02 अक्टूबर 2026) के पावन अवसर पर पूर्णिया के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का व्यापक आयोजन किया गया। इस अवसर पर नागरिकों को केंद्र में रखकर चलाए जा रहें विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक सुधारों के प्रति जागरूकता लाने एवं जन-सहभागिता सुनिश्चित करने तथा इनके प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'रिफॉर्म उत्सव' (Reform Utsav) का आयोजन 'पीपुल्स प्लान कैंपेन' (PPC) – “सबकी योजना सबका विकास” के साथ एकीकृत रूप से किया गया। इसी क्रम में पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के अपर सचिव श्री आदित्य प्रकाश ( भा०प्र०से)ने पूर्णिया जिले का दौरा कर विभिन्न स्थलों पर आयोजित ग्राम सभाओं में प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया गया। गैंगेलि पंचायत सरकार भवन (के. नगर प्रखण्ड):-- अपर सचिव महोदय ने प्रखंड के०नगर स्थित गैंगेली पंचायत के पंचायत सरकार भवन में आयोजित विशेष ग्राम सभा में भाग लिया गया। वृक्षा रोपण कर कार्य क्रम में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उन्होंने लोगों के बीच रखा। इस दौरान सचिव महोदय ने ग्रामीणों एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित कर ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की प्राथमिकताओं पर चर्चा की और सरकारी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर बल दिया। 'रिफॉर्म उत्सव' के तहत नागरिक-केंद्रित सेवाओं, डिजिटलीकरण,स्वच्छता प्रबंधन तथा जन- -कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अपर सचिव महोदय द्वारा दिए गए मुख्य संदेश एवं निर्देश:- नागरिक सहभागिता पर जोर:--- सचिव महोदय ने कहा कि 'सबकी योजना सबका विकास' अभियान का मूल उद्देश्य विकास योजनाओं के निर्माण में प्रत्येक ग्रामीण की भागीदारी सुनिश्चित करना है। रिफॉर्म उत्सव का महत्व:-- भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए 'रिफॉर्म उत्सव' के माध्यम से पंचायती राज व्यवस्था में पारदर्शिता, सुशासन और जवाबदेही को नई गति मिल रही है। योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन:- उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि ग्राम सभा में पारित जनहित के प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाए। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 2, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1571, दिनांक 02/10/2026, ================== 02 अक्टूबर 2026 को महानंद सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती सादगी एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला प्रशासन, पूर्णिया द्वारा समाहरणालय स्थित महानंद सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती का भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मुकेश कुमार मुकुल एवं अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रविशंकर उरांव द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया। #cmsamrat #samratchoudhary इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता (राजस्व) ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन मूल्यों, विचारों एवं सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के जो विचार इन महापुरुषों ने दिए हैं, वे आज भी हम सभी के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर जनसेवा और समाज के उत्थान के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस जयंती समारोह में जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं समाहरणालय के सभी कार्मिकगण उपस्थित थे। सभी ने दोनों महान विभूतियों के बताए पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
Purnia, Bihar | Oct 2, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:- 1570, दिनांक 02/10/2026, ================== 02अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को गांधी जयंती के अवसर पर "सेवा संकल्प अभियान" के तहत नगर परिषद कसबा में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान:-- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर नगर परिषद कसबा द्वारा "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत संपूर्ण नगर क्षेत्र में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ परिवेश प्रदान करना तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। अभियान की मुख्य गतिविधियां:- सफाई अभियान का मार्ग:-- नेहरू चौक से रानी सती चौक तथा नेहरू चौक से आर्या नगर हाट तक विशेष सफाई अभियान चलाकर मार्ग को कचरा मुक्त किया गया। बाजार एवं सार्वजनिक स्थल:-- गुदरी बाजार एवं वार्ड संख्या-11 स्थित सामुदायिक भवन परिसर में विशेष सफाई के साथ-साथ स्क्रब क्लीनिंग (Scrub Cleaning) कराई गई। रेड स्पॉट की सफाई:- नगर क्षेत्र के चिन्हित रेड स्पॉट (गंदगी वाले संवेदनशील स्थलों) से विशेष अभियान चलाकर डंप कचरे एवं गंदगी को पूरी तरह हटाया गया। #cmsamrat #samratchoudhary सक्रिय सहभागिता:--- इस विशेष अभियान में सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी, स्वच्छता मित्रों तथा सफाई कर्मियों ने सक्रिय और समर्पित भूमिका निभाई। नगरवासियों से अपील:- नगर परिषद प्रशासन द्वारा इस अवसर पर सभी नगरवासियों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, सिंगल-यूज प्लास्टिक का त्याग करने और कचरे का उचित निस्तारण करने की भावुक अपील की गई। "सेवा संकल्प अभियान" के माध्यम से कसबा को एक स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित नगर बनाने के संकल्प को पुन: दोहराया गया।
Purnia, Bihar | Oct 2, 2026
अररिया में शराब तस्करी का बड़ा मामला! मिनी ट्रक पलटते ही सड़क पर बिखरी शराब, ग्रामीण और राहगीर बोतलें व कार्टन लेकर भागते दिखे... #BiharNews #ArariaNews #Raniganj #BiharSharabbandi #LiquorSmuggling #IllegalLiquor #Araria #BiharNews #BreakingNews #ViralVideo #PurneaCentralNews #Bihar
Purnia East, Purnia | Oct 2, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति 1568 दिनांक: 02 अक्टूबर 2026, ================== पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय (सरस्वती विद्या निकेतन), हरदा, के प्रांगण में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन । हरदा पंचायत को स्वच्छ, नशा-मुक्त और बाल-विवाह-मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी ने जनता, जनप्रतिनिधियों एवं जीविका दीदियों से लिया संकल्प:- जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा 2 अक्टूबर 2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छ भारत दिवस 2026’ का भव्य आयोजन पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरदा के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ,:- जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। हरदा पंचायत जिले का मुख्य द्वार, स्वच्छता पूरे जिले के स्वाभिमान का विषय:--- जिलाधिकारी समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने कहा कि हरदा पंचायत पूर्णिया जिले का मुख्य प्रवेश द्वार है। पटना की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए यह जिले का पहला प्रभाव (First Impression) बनता है। इसलिए हरदा को कचरा-मुक्त बनाना पूरे जिले के आत्मसम्मान से जुड़ा विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 17 सितंबर से जारी स्वच्छता अभियान, रात्रि चौपाल और डस्टबिन वितरण केवल शुरुआत मात्र हैं। स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में निरंतर बनाए रखना होगा। इसके लिए केवल नगर निगम या प्रशासन पर निर्भर रहने के बजाय हर नागरिक, दुकानदार और जनप्रतिनिधि को सक्रिय योगदान देना होगा। बाल-विवाह सामाजिक बुराई और कानूनी अपराध:- महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।शिक्षक बहाली में 50% तथा अन्य सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने चेतावनी दी कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों तथा 21 वर्ष से कम उम्र के लड़कों का विवाह कराना कानूनन अपराध है।समाज का पहला दायित्व बच्चों को शिक्षित और सशक्त बनाना होना चाहिए। नशा-मुक्ति में जीविका दीदियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। युवाओं को नशे के सेवन से बचाने की अपील करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि नशा से सामाजिक बुराइयां एवं युवाओं के भविष्य पर बुरा असर पड़ता है। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 2, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1569, दिनांक 02/10/2026, ================== गांधी जयंती पर पूर्णिया पूर्व के वियारपुर में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 52 का कायाकल्प कर शुभारंभ:- जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० ने ग्रामीणों संग चटाई पर बैठकर सुनीं समस्याएं:- जिला प्रशासन का 30 नवंबर तक जिले के सभी जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों के जीर्णोद्धार का लक्ष्य:- 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत जिले में 127 योजनाओं पर जारी है काम, 59 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य शुरू:- गांधी जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत पूर्णिया पूर्व प्रखंड के वियारपुर पंचायत (उचितपुर पिपरा मंडल टोला) स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 52 का कायाकल्प कर विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा केंद्र का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और उपस्थित बच्चों के बीच चॉकलेट एवं बिस्कुट बांटे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय का एक सहज और संवेदनशील रूप देखने को मिला। वे प्रोटोकॉल से इतर आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर ग्रामीणों के बीच चटाई पर बैठ गए और सीधे जनसंवाद किया। जिला पदाधिकारी महोदय ने ग्रामीणों से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ली तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसभा एवं निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने मुख्य बिंदु क्रमशः: कायाकल्प अभियान और नई योजनाएं:- 17 सितंबर से शुरू हुए 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत जिले में 127 योजनाओं पर काम चल रहा है। भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि चिह्नित कर अब तक 59 नए भवनों का निर्माण शुरू कराया जा चुका है, जिनमें से 5 केंद्रों का निर्माण पूरा कर 2 अक्टूबर तक शुभारंभ कर दिया गया है। समयसीमा तय:-- वियारपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का जीर्णोद्धार अगले 10 से 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, 30 नवंबर तक जिले के ऐसे सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जहां आवश्यकता है। शिक्षकों एवं सेविकाओं का उत्साहवर्धन: जिला पदाधिकारी महोदय ने केंद्र की आंगनबाड़ी सेविका की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों एवं कविताओं के माध्यम से जोड़ना सराहनीय है, #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 2, 2026