Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image
image

औरंगाबाद में 1,951 टीबी मरीजों को मिलेगा पोषण सहयोग, प्रभारी मंत्री रमा निषाद ने किया न्यूट्रीशन किट वितरण का शुभारंभ। औरंगाबाद, 14 अगस्त | 24NewsLive प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत औरंगाबाद जिले के 1,951 टीबी मरीजों को पोषण सहयोग दिया जाएगा। समाहरणालय स्थित नगर भवन में आयोजित न्यूट्रीशन किट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री रमा निषाद ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री औरंगाबाद श्रीमती रमा निषाद ने की। *डीएम ने कहा - सिर्फ दवा नहीं, पोषण भी जरूरी* डीएम अभिलाषा शर्मा ने कहा कि यह केवल किट वितरण नहीं, बल्कि टीबी के खिलाफ सामूहिक प्रतिबद्धता का उदाहरण है। ‘जन-जन का रखें ध्यान, टीबी मुक्त भारत’ के संदेश के साथ अभियान चलाया जा रहा है। टीबी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दवा के साथ समुचित पोषण, परिवार का सहयोग और सामाजिक समर्थन जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिले में एक माह में लगभग 5 लाख लोगों की टीबी स्क्रीनिंग पूरी की गई है। Differential TB Care में औरंगाबाद राज्य में प्रथम स्थान पर है। न्यूट्रीशन किट में तेल, आटा, सोयाबीन, मूंगफली, व्हे पाउडर सहित प्रोटीन युक्त पोषक सामग्री शामिल है, जो नियमित रूप से मरीजों को दी जाएगी। *प्रभारी मंत्री बोलीं - भेदभाव नहीं, सहयोग करें* प्रभारी मंत्री रमा निषाद ने कहा कि टीबी के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की जिम्मेदारी है। मरीजों को सामाजिक भेदभाव महसूस नहीं होना चाहिए। परिवार और समाज का सहयोग मनोबल बढ़ाता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, निक्षय मित्रों और आमजनों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह एवं विधायक ललन राम ने भी जिले की उपलब्धियों को उत्साहवर्धक बताते हुए समय पर जांच और नियमित उपचार पर जोर दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, सिविल सर्जन, डीपीआरओ श्वेता प्रियदर्शी, डीपीएम मोहम्मद अनवर आलम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे। #AurangabadNews #TBMuktBharat #RamaNishad #AbhilashaSharma #NutritionKit #24NewsLive

Aurangabad, Aurangabad | Aug 14, 2026

MORE NEWS