पट्टी: नेवादा गांव में बच्चों के विवाद में महिला के साथ हुई मारपीट, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला से मारपीट की। घटना में महिला घायल हो गई, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नेवादा गांव निवासी अनवरी ने शुक्रवार दोपहर पट्टी पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 7 बजे पड़ोसी बच्चों के विवाद को लेकर उसके घर