👉#जागृति ग्रुप फाउंडेशन के निःशुल्क नेत्र शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 237 लोगों की हुई जांच
---#30 मरीज मोतियाबिंद सर्जरी के लिए चिन्हित, 120 लोगों को चश्मे का नंबर दिया गयामोहम्मदी में निःशुल्क होगी सर्जरी
शाहजहांपुर। जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जागृति ग्रुप फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को सिटी पार्क स्थित ईश्वर प्रकाश आई क्लीनिक में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। क्लीनिक डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, मोहम्मदी की शाखा है। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनकी आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
शिविर के दौरान करीब 237 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच में 120 मरीजों को रिफ्रैक्टिव एरर के आधार पर चश्मे का नंबर दिया गया, जबकि 30 मरीजों को मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया। चिन्हित मरीजों को आगे की सर्जरी के लिए डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, मोहम्मदी भेजा गया है। वहां उनकी मोतियाबिंद की सर्जरी निःशुल्क की जाएगी।शिविर में डॉ. तनीषा मित्तल, डॉ. युक्ति अग्रवाल और डॉ. नौरीन बाटुल ने मरीजों की जांच की। इस दौरान मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, कॉर्निया, रेटिना, बच्चों की आंखों से संबंधित समस्याओं और ओकुलोप्लास्टी से जुड़ी सेवाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। मरीजों को आंखों की समस्या को नजरअंदाज न करने और समय-समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच कराने के लिए जागरूक किया गया।संस्था की अध्यक्ष निधि बहल ने कहा कि आंखें जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और समय रहते जांच व उपचार बेहद जरूरी है। एडमिन उषा मिश्रा ने कहा कि संस्था जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए आगे भी ऐसे शिविर आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम प्रभारी रेनू अग्रवाल ने शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया। सचिव रिद्धि बहल ने लोगों से आंखों से संबंधित किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करने की अपील की।अस्पताल के प्रबंधक दीपक त्रिपाठी ने बताया कि डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल लगातार नेत्र रोगों के उपचार के क्षेत्र में कार्य कर रहा है और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर जिला मिशन कोऑर्डिनेटर/महिला कल्याण अधिकारी अमृता दीक्षित,वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक नमिता यादव, रचना चिनारिया, नीति रस्तोगी, बबीता सिन्हा, ममता अग्रवाल, रजनी बहल, सीमा सिंह, नीरू सक्सेना, रम्यता, सुदेश, सुनीता गुप्ता, नीरा श्रीवास्तव, प्रज्ञा पाठक, डॉ. विमल चौधरी, रचना जौहरी सहित जागृति परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Ridhi Behl
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Oct 4, 2026