फर्रुखाबाद: जमीन के विवाद में नाती ने बाबा को मारी दो गोलियां, हालत बेहद गंभीर!
फर्रुखाबाद (यूपी): जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में रविवार शाम जमीन के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक नाती ने अपने ही बुजुर्ग बाबा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
रतनपुर गांव निवासी पीड़ित गजेंद्र सिंह कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और परिवार से अलग रहते हैं। परिजनों के मुताबिक, खेती की जमीन बेचने को लेकर गजेंद्र सिंह और उनके नाती अंकित (पुत्र चंदन) के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।
रविवार शाम करीब 4 बजे इसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद आरोपी नाती अंकित ने तमंचे से अपने बाबा पर फायर कर दिए। दो गोलियां लगने से बुजुर्ग गजेंद्र सिंह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े।
अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच शुरू
घटना के तुरंत बाद आरोपी नाती मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार और सीओ मोहम्मदाबाद आलोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
घायल बुजुर्ग को उनके दूसरे पोते शिवा ने बाइक के जरिए आनन-फानन में लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए कन्नौज के लिए रेफर कर दिया है।
पुलिस की कार्रवाई:
👉पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से दो खाली खोखे बरामद कर साक्ष्य जुटाए हैं।
👉सीओ आलोक कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#Farrukhabad #UPNews #CrimeNews #Jahanganj #BreakingNews #UttarPradesh