Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image

द स्कॉलर्स होम स्कूल के 7 खिलाड़ी राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में करेंगे हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व 23वीं हिमाचल प्रदेश सब-जूनियर वुशु चैंपियनशिप में द स्कॉलर्स होम स्कूल ने जीते 21 पदक 23वीं हिमाचल प्रदेश सब-जूनियर वुशु चैंपियनशिप में द स्कॉलर्स होम स्कूल, पांवटा साहिब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 9 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 21 पदक अपने नाम किए और प्रदेश में उपविजेता का स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 9 अगस्त तक लॉरेट पब्लिक स्कूल, शिमला में किया गया। प्रतियोगिता में अनन्या ठाकुर, इशिका कश्यप, वेदांशी, सताक्षी भट्ट, विधि चौहान, दक्ष सिंह और कार्तिकेय ठाकुर ने स्वर्ण पदक हासिल किए। अभि चौधरी, अन्वी शर्मा, हार्दित कौर, आराध्या शर्मा, सार्थक ठाकुर, आरव जैन, अर्णव शर्मा और पुष्टि श्रीवास्तव ने रजत पदक, जबकि विभूति भारद्वाज, आरग्या तोमर, अथर्व शर्मा, अभिषान और मासूम जस्ता ने कांस्य पदक प्राप्त किए। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर स्कूल के 7 खिलाड़ी आगामी सब-जूनियर राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसका आयोजन अक्टूबर में श्रीनगर में प्रस्तावित है। स्कूल के सीनियर प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। स्कूल की निदेशक गुरमीत कौर नरंग ने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कोच अमित कुमार को भी बधाई दी। स्कूल के स्पोर्ट्स विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप कुमार बतान ने इस उपलब्धि को खेल विभाग की इस वर्ष की अब तक की प्रमुख उपलब्धियों में से एक बताया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ-साथ पूरी स्पोर्ट्स विभाग टीम के प्रयासों की सराहना की। स्कूल के प्रबंधन निदेशक महोदय डॉ. एन.पी.एस. नारंग ने स्पोर्ट्स विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप कुमार बतान तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों प्रवीण कुमार, रोहित शर्मा, अमित कुमार, भगवंत सिंह, सुधीर कुमार और निशा कुमारी और लक्ष्मी शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा, “हमारा स्कूल केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी लगातार शानदार उपलब्धियां हासिल कर रहा है।” स्कूल के वुशु कोच अमित कुमार ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Paonta Sahib, Sirmaur | Aug 12, 2026

MORE NEWS