सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं और जर्जर भवनों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना युवकों को भारी पड़ गया। सरधना के कालंद गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इसी तरह, नौचंदी ग्राउंड के तिरंगा गेट के पास स्थित नानक चंद ट्रस्ट जूनियर हाईस्कूल का वीडियो बनाने के मामले में भी शिक्षा विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस अब वीडियो बनाने वाले की पहचान में जुटी है। सरधना के कालंद गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय को लेकर कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दो युवक विद्यालय परिसर में खड़े दिखाई दे रहे थे और वहां की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे थे। वीडियो में विद्यालय का भवन, शौचालय, पेयजल व्यवस्था और परिसर की स्थिति दिखाई गई थी। शिक्षा विभाग ने वीडियो को भ्रामक बताते हुए इसे विभाग की छवि खराब करने का प्रयास माना।
#meerut
Korba, Korba | Aug 24, 2026