Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
मन चंगा, तो कठौती में गंगा!! अपने विचारों से संपूर्ण जगत में सामाजिक... - Hoshangabad Nagar News
inc_shivraj
No video available
55
2
मन चंगा, तो कठौती में गंगा!! अपने विचारों से संपूर्ण जगत में सामाजिक एकता व समरसता का संदेश देने वाले, सामाजिक परिवर्तन के महानायक, दर्शनशास्त्री कवि व समाज सुधारक संत शिरोमणि "रविदास जी महाराज" की जयंती पर उन्हें शत्-शत्
43.3k views |
Hoshangabad Nagar, Hoshangabad
| Feb 24, 2024
MORE NEWS
🔹इटारसी में दूध व दुग्ध उत्पादों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई 🔹5 नमूने जांच को भेजे, 14 किलो संदिग्ध पनीर जप्त ➡️ कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार त्योहारों के मद्देनजर दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ➡️इसी कड़ी में एसडीएम इटारसी श्री निलेश शर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने इटारसी के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। ➡️खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोजराज सिंह धाकड़ एवं जितेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने किशोर रेस्टोरेंट से घी, पनीर, मावा कतली एवं श्री पंडित जी किराना से पनीर एवं मावा के नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान 14 किलोग्राम पनीर गुणवत्ता में संदेह पाए जाने पर मौके पर ही जप्त कर लिया गया। साथ ही दोनों प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई एवं खाद्य मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि कुल 05 नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर यह सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 18, 2026
🔹सफलता की कहानी 🔹स्वच्छता को आदत बनाने का मिला इनाम 🔹प्रदेश स्तर पर पांचवा स्थान प्राप्त कर तवानगर आवासीय विद्यालय ने लहराया परचम 🔹प्रदेश के टॉप 20 विद्यालयों में अपनी जगह बनाते हुए स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों में हुआ शामिल 🔹स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में हुआ सम्मानित ➡️ लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2025-26 के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 20 विद्यालयों की सूची जारी की गई है। इस सूची में नर्मदापुरम जिले के तवानगर स्थित शासकीय हायर सेकंडरी मॉडल स्कूल (आदर्श आवासीय विद्यालय) ने प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चयनित विद्यालयों के संस्था प्रमुखों को सम्मानित किया गया। विद्यालय का चयन परिसर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के आधार पर प्रदेश स्तर पर किया गया है। विद्यालय की यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है। 10 एकड़ में फैला है स्वच्छ एवं हरित परिसर तवानगर स्थित आदर्श आवासीय विद्यालय करीब 10 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ कवर्ड कैंपस है। विद्यालय के छात्रावास में विभिन्न नगरों से आए 245 विद्यार्थी निवास करते हुए अध्ययन कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ परिसर को हरा-भरा बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए विशेष प्रयास विद्यालय में कक्षाओं, गलियारों, शौचालयों और खेल मैदान की नियमित साफ-सफाई की जाती है। परिसर में सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थी और स्कूल स्टाफ निर्धारित कचरा पेटियों में ही कचरा डालते हैं। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा समय-समय पर पौधारोपण किया गया। रोपित पौधों की नियमित देखरेख की जाती है, जिससे विद्यालय परिसर में हरियाली दिखाई देती है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी जाती है। इसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई है। सामूहिक प्रयासों से मिली उपलब्धि जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त विवेक नागवंशी ने कहा कि मॉडल स्कूल का प्रदेश के टॉप-20 स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों में शामिल होना जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इस उपलब्धि में विद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं वर्तमान संभागीय उपायुक्त सिद्धार्थ मित्रा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। प्रदेश के 20 विद्यालयों में नर्मदापुरम के विद्यालय ने लहराया परचम स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2025-26 के तहत चयनित विद्यालयों में शाजापुर, बैतूल, सीहोर, उज्जैन, देवास, रायसेन, डिंडोरी, मुरैना, छिंदवाड़ा, भिंड, जबलपुर, नर्मदापुरम, कटनी, अनूपपुर, बालाघाट, शिवपुरी, रतलाम, इंदौर और भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के विद्यालय शामिल हैं। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 18, 2026
🔹भारत निर्वाचन आयोग के सदस्यों ने नर्मदापुरम में मतदाता सूची एवं SIR कार्य की समीक्षा की ➡️भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के सदस्य श्री आजाद सिंह, श्री योगेश कान्दा एवं श्री संदीप कुमार ने नर्मदापुरम जिले में वर्ष 2026 की मतदाता सूची एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की समीक्षा की। इस दौरान आयोग के सदस्यों ने जिले के बीएलओ से मतदाता सूची तैयार करने तथा SIR कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों पर वन-टू-वन चर्चा की। बैठक के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने संबंधित विधानसभा क्षेत्र का संक्षिप्त परिचय एवं निर्वाचन संबंधी जानकारी प्रस्तुत की। ➡️आयोग के सदस्य श्री संदीप कुमार ने बीएलओ से बीएलओ ऐप के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं के फोटो कैप्चर करने की प्रक्रिया एवं फोटो की गुणवत्ता के संबंध में भी चर्चा की। इस दौरान बीएलओ श्री मनोज कुमार शुक्ला एवं श्री कुअरसिंह बाड़िवा ने आयोग के सदस्यों को आवश्यक जानकारी दी। चर्चा के दौरान बीएलओ ने SIR कार्य में सामने आ रही विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं से आयोग के सदस्यों को अवगत कराया। आयोग के सदस्यों ने बीएलओ की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से अधिकांश समस्याओं की जानकारी आयोग के संज्ञान में है तथा संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र की जाएगी। आयोग के सदस्यों ने जिले में संपादित SIR कार्य तथा मतदाता सूची की शुद्धता एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ, ERO एवं AERO द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए जिले में मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। बैठक में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सरिता मालवीय, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री कैलाश दुबे, प्रोग्रामर श्री जितेन्द्र यादव सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं बीएलओ उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 18, 2026
अवैध रेत खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां की जप्त कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से नियमित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले में अवैध रेत परिवहन के मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 03 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जप्त की गई हैं। संयुक्त कार्रवाई के दौरान ग्राम मरोड़ा में रेत का अवैध खनन कर परिवहन करते पाए जाने पर 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की गई। जप्त वाहन को पुलिस थाना रामपुर गुर्रा की अभिरक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार नर्मदापुरम शहर में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 02 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जप्त की गईं। दोनों वाहनों को पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम की अभिरक्षा में रखा गया है। जप्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मानसून की प्रतिबंधित अवधि में रेत का अवैध उत्खनन किए जाने के मामले में संबंधितों के विरुद्ध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज किए जाने की कार्रवाई भी की जा रही है। कार्रवाई के दौरान खनि निरीक्षक श्री बसंत पाटिल, प्रभारी खनि निरीक्षक श्री कृष्णकांत परस्ते, थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम सहित पुलिस बल उपस्थित रहा। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026
नागद्वारी मेला क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 03 प्रकरण दर्ज, करीब 38 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा जब्त कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पचमढ़ी के नागद्वारी मेला क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग की टीम द्वारा नागद्वारी मेला क्षेत्र के भाजियागिरी, नागफनी, जलगली एवं बड़ा महादेव के आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच एवं कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा से संबंधित कुल 03 प्रकरण कायम किए गए। कार्रवाई के दौरान करीब 38 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7,600 रुपये आंकी गई है। संबंधित प्रकरणों में आबकारी अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026
2