🚨 बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
बागपत: गांगनौली से बिजरौल कट तक तिरंगा यात्रा की तैयारी, किसान और प्रशासन आमने-सामने
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांगनौली कट की मांग को लेकर किसानों ने 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी की है। योजना के मुताबिक गांगनौली से ट्रैक्टरों के जरिए बिजरौल कट तक यात्रा निकालने की बात सामने आई है।
सबसे बड़ा सवाल—हाईवे पर प्रतिबंधित वाहनों को कैसे चढ़ाया जाएगा?
तिरंगा यात्रा को लेकर किसान और प्रशासन आमने-सामने हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन क्या कदम उठाता है और हाईवे पर यात्रा को लेकर क्या व्यवस्था बनाई जाती है।
Baraut, Bagpat | Aug 15, 2026