चकिया। कोतवाली क्षेत्र के गौड़ीहार गांव में बुधवार की देर रात करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय बॉबी कुमार की मौत हो गई। बताया गया कि डिगी गांव निवासी रामदुलारे का पुत्र बॉबी अपने मामा के घर कौड़ीहार में रह रहा था। देर रात शौच के लिए जाते समय वह ट्रांसफार्मर के सपोर्टिंग तार के संपर्क में आ गया, जिसमें करंट उतरने की बात सामने आई है। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
#reelsvideo #trendingreels #explore #viralpost #fbreels #viralreelschallenge #foryouシ #foryoupage #NewsUpdate
Abhi News Chhotelal Singh Kharwar Chief Minister Office Uttar Pradesh Chandauli Samachar Chandauli Times Sadhana Singh सपा समर्थक चकिया कैलाश आचार्य