जमुई: कचहरी चौक पर अचानक कार से हुई जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे शैलेंद्र महतो; पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jamui, Jamui | Aug 16, 2026 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के झाझा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना से जा रहे स्वास्थ्य मंत्री के काफिले में रविवार सुबह करीब 10 बजे हादसा हो गया। काफिले में शामिल जमुई जिला अध्यक्ष शैलेंद्र महतो की कार कचहरी चौक के समीप एक अन्य कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से में काफी नुकसान पहुंचा।