Public App Logo
अवैध बजरी परिवहन मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार सवाई माधोपुर। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के मामले में मानटाउन थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीरसिंह गुर्जर (20), पुत्र रामप्रसाद, निवासी तिलोकपुरा, थाना चौथ का बरवाड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 27 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में बनास नदी से अवैध रूप से बजरी भरकर घुड़ासी की तरफ से रीको क्षेत्र खेरदा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बिना नंबर का महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर मय ट्रॉली सड़क पर पलटा हुआ मिला। पुलिस को देखकर चालक मौके से फरार हो गया था। ट्रॉली में अवैध बनास बजरी भरी हुई थी। इस मामले में मानटाउन थाने में धारा मे एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस ने फरार आरोपी वीरसिंह को गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक शहर राजेंद्र कुमार मीणा के सुपरविजन तथा मानटाउन थाना अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में कांस्टेबल भरत एवं हेमराज की भी अहम भूमिका रही। #hilightsfollowers #followersreels #followersnonfollowers #updatechallenge #highlight #NewsUpdate #followers #सवाई Amita Meena Journalist News57 SP Sawaimadhopur Sp Gangapurcity बालाजी सेवा ट्रस्ट @ - Gangapur News