प्रतापगढ़: सिंधौर में सपा नेताओं और पुलिस अफसर के बीच बहस, ASP ने कहा- ब्लैकमेलिंग पर SO का निलंबन नहीं करूंगा; वीडियो हुआ वायरल
सिंधौर में सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड के बाद परिजनों द्वारा शव रखकर किए जा रहे प्रदर्शन के बीच पुलिस और नेताओं में तीखी नोकझोक का वीडियो शनिवार शाम 5 बजे वायरल हुआ है। जिसमे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप विश्वकर्मा और विधायक आरके वर्मा के नेतृत्व में एसओ के निलंबन की मांग की गई। इस पर एएसपी ने दोटूक कहा कि ब्लैकमेल करने पर एसओ का निलंबन नहीं किया जाएगा।