☑️उमंग एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी
☑️मुख्यमंत्री जी के संदेश का लाईव प्रसारण सुना एवं देखा गया
☑️ अमर शहीद स्टेडियम उमरिया में उमंग और हर्षाेल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के आगमन के उपरांत राष्ट्रगीत का गायन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने ध्वजारोहण कर आकर्षक परेड की सलामी ली । इस दौरान राष्ट्रगान का गायन हुआ। उन्होने परेड का निरीक्षण कर परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। हर्ष फायर के उपरांत बैंड पर तीन टुकडियो मे राष्ट्रगान धुन बजाई गई एवं स्वाधीनता दिवस अमर रहे के नारों का उदघोष किया गया। परेड निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी, परेड कमांडर राजमती परस्ते भी साथ रहे। तदुपरांत भोपाल से मुख्यमंत्री डा0 मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मे दिए गए संदेश का लाईव प्रसारण देखा एवं सुना गया। तत्पश्चात कलेक्टर ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जिे की उपलब्धियों को उल्लेख करते हुए बधाई संदेश का वाचन किया । मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में उपस्थित शहीद परिवारों का शाल श्रीफल से सम्मान किया । कार्यक्रम में उमरिया के समग्र विकास एवं उपलब्धियो को रेखांकित करती हुई विकास पुस्तिका का जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम जनों के बीच वितरण किया गया । कार्यक्रम में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने खुशहाली एवं शांति के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे उनमुक्त आसमान में छोड़े। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सामूहिक पीटी का प्रदर्शन किया ।
कार्यक्रम में 12 टुकडिया परेड में शामिल हुई। उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से शानदार परेड की प्रशंसा की । समारोह में जिले के पांच विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी ।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#umaria
#IndependenceDay
51 views | Umaria, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026