हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर पुलिस ने 5 करोड़ 21 लाख रुपए के नशीले पदार्थों को जलाकर किया आग के हवाले, देखें क्या बोले ASP अरविंद
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर पुलिस 5 करोड़ 21 लाख रुपए का नशा जलाकर स्वाहा कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद ने बताया कि 52 प्रकरणों में यह मादक पदार्थ जप्त किया गया था। यह कार्रवाई जिला मुख्यालय स्थित रीको इंडस्ट्रीज एरिया की एक फैक्ट्री में की गई है। मौके पर संबंधित सभी मालखाना इंचार्ज और थाना प्रभारी को बुलाया गया था।