सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल के बच्चों ने शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्मार्ट क्लास में आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई की। स्मार्ट क्लास में ऑडियो-वीडियो और डिजिटल माध्यम से विषयों को समझने का अवसर मिलने से बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इससे विद्यार्थियों को जटिल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से समझने में मदद मिल रही है।