Public App Logo
Profile Picture

Madhepura live news

@amit62643
23299Followers
0Following
मुरहो में पीएम आवास योजना को लेकर आमसभा, 1140 लाभुकों के नाम सूची में शामिल; पंचायत भवन में जुटे सैकड़ों ग्रामीण, लाभुकों को योजना की दी गई जानकारी
घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय औराही में शिक्षा विभाग की ओर से जांच की गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूजा कुमारी विद्यालय पहुंचीं और स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जांच के दौरान एक शिक्षक के अनुपस्थित पाए जाने की बात सामने आई।
सात दिन का अल्टीमेटम खत्म, राजपुर चांदनी चौक प्लांट में भुगतान के लिए धरने पर बैठे ठेकेदार और ट्रक मालिक
“मधेपुरा में गांव-गांव फैल रहा सूखा नशे का जाल, युवाओं की बढ़ती लत ने बढ़ाई चिंता; तस्करों पर सख्ती के साथ काउंसेलिंग जरूरी”
झिटकीया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
बेलो प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वॉर्टर मैच का उद्घाटन वर्षा हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ अंजना यादव के द्वारा किया गया
वोट चोरी एवं संविधान पर मंडरा रहे खतरे के खिलाफ कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
MLC प्रत्याशी रजनीश रंजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में...
एमएलसी चुनाव की तैयारी को लेकर जन सुराज की बैठक, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प: जिला कार्यालय में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता, रजनीश रंजन ने बेरोजगार स्नातकों के मुद्दों को बताया प्राथमिकता
भेलवा में इंदिरा आवास योजना को लेकर आमसभा, हजारों ग्रामीण हुए शामिल।
किरण पब्लिक स्कूल मानिकपुर पिपर पत्ता मधेपुरा बेहतर पढ़ाई, हॉस्टल और आधुनिक लैब की सुविधा
मधेपुरा में 29 सितम्बर को दो घंटे बिजली कटेगी,मेंटेनेंस कार्य को लेकर दो घंटे बिजली रहेगी बाधित;बारह वार्डों में सप्लाई पर असर

Madhepura शहर के मुख्य बाजार एवं चौक-चौराहों से जुड़े कई इलाकों में मंगलवार को बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके कारण टाउन-3 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि टाउन-3 फीडर को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान कॉलेज चौक से पुरानी बाजार, मस्जिद चौक, थाना चौक, सुभाष चौक, मुख्य बाजार एवं पूर्णिया गोला चौक तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
बिजली कटौती का असर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 04, 06, 08, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19 एवं 20 के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 8 बजे से पहले बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटा लें। लोगों को विशेष रूप से मोटर चलाकर पानी की टंकी भर लेने की सलाह दी गई है, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान पानी की समस्या न हो। इसके अलावा मोबाइल, इन्वर्टर एवं अन्य जरूरी उपकरणों को भी समय रहते चार्ज कर लेने को कहा गया है।
विद्युत कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान सहयोग करने की अपील की।
SIR के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
संविधान बचाओ पदयात्रा का आठवां दिन कुमारखंड प्रखंड से शुरुआत हुई।
मेडिकल कॉलेज और पुलिस लाइन के बीच 47 बिना नंबर के टोटो,ऑटो,सीएनजी को मधेपुरा पुलिस ने जब्त किया,ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
*PK ने जन सुराज के MLC उम्मीदवार अनुज सिंह पर लगे आरोपों पर बोले - FIR या कोर्ट से मामला सामने आया तो पार्टी उचित कार्रवाई करेगी, MLC-MLA चुनाव के लिए जन सुराज सिद्धांतों से समझौता नहीं करेगा*

*PK ने चिराग पासवान के अपराध पर दिए बयान पर सरकार को घेरा, बोले- बिहार के मतदाताओं को समझना चाहिए कि उनके वोट से अनपढ़-अपराधी व्यक्ति CM बना है, जैसे बांकीपुर में वोट देकर भाजपा सरकार पर लगाम लगाई, वैसे ही पढ़े-लिखे स्नातक-शिक्षक साथी सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले NDA को वोट न दें, RJD और जंगलराज वालों को वोट देने का सवाल ही नहीं*

 *PK ने चुनाव आयोग पर दिया बड़ा बयान- जन सुराज 2021 से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता आया है, चाहे वोटर लिस्ट, चुनाव की तारीख, आचार संहिता या चुनाव के दौरान पैसे बांटने का मामला, हर विषय में आयोग का फैसला सत्तारूढ़ दल के पक्ष में रहता है*
स्वर्गीय डॉ. अरुण कुमार मंडल की जयंती की पूर्व संध्या पर मधेपुरा में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर
आपका अपना महताब ...
सिंहेश्वर थाना में आवेदन लेने से इनकार का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
मुरलीगंज में निकली संविधान बचाओ पदयात्रा, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जताई प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री सड़क की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, 14 अतिक्रमणकारियों से कराया कब्जामुक्त
“मधेपुरा में RJD की अहम बैठक! कोशी स्नातक चुनाव को लेकर बनी रणनीति, नितेश यादव ने कार्यकर्ताओं से क्या कहा?”
सहरसा:15 लाख की कफ सिरप बरामदगी पर पुलिसकर्मी होंगे पुरस्कृत
*जन सुराज ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्याम नंदन यादव को बनाया उम्मीदवार, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की घोषणा, बोले - शिक्षकों का अपमान  जन सुराज को स्वीकार नहीं*