फिरोजाबाद: टूंडला में लगा वृहद रोजगार मेला, 1125 युवाओं ने किया प्रतिभाग, 175 को मिला रोजगार
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा राम सिंह महाविद्यालय, टूंडला में एकदिवसीय निःशुल्क वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
मेले का उद्घाटन विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने फीता काटकर किया। अपने संबोधन में उन्होंने रोजगार मेले के आयोजन की सराहना करते हुए नियोजकों का आभार जताया और बेरोजगार अभ्यर्थियों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
रोजगार मेले की बड़ी बातें -
- कुल 18 कंपनियों ने किया प्रतिभाग
- 1125 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने दर्ज कराई उपस्थिति
- अंतिम रूप से 175 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
इस मौके पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद में जल्द ही तहसील स्तर पर भी रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी योग्यता के अनुसार अधिक से अधिक मेलों में प्रतिभाग करें।
जिला सेवायोजन अधिकारी खुशबू शाक्य ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में राजकीय आईटीआई जारखी की प्रधानाचार्य हेमलता यादव, राजकीय पॉलीटेक्निक भौंडेला के प्रधानाचार्य मधुवन प्रसाद, राम सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह समेत सेवायोजन कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
#Firozabad #Tundla #RozgarMela #JobFair #Employment #DMFirozabad #UPRojgarMission