फिरोजाबाद में बारावफात की तैयारी तेज, DM और SSP ने किया रूट का निरीक्षण
फिरोजाबाद। बारावफात पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने नगला बरी से शीतल खां रोड, मोहम्मदपुर चौकी, सर्कुलर रोड, हाजीपुरा, 30 फूटा होते हुए नैनी ग्लास चौराहे तक पूरे रूट का निरीक्षण किया।
इस दौरान जुलूस के रास्ते, साफ-सफाई, लाइट, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और सीसीटीवी से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
डीएम और एसएसपी ने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
#Firozabad #Barawafat #DMSSPInspection #JuluseMohammadi #FirozabadNews #UPPolice