Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

प्रेस नोट जिला दतिया *थाना भांडेर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी महिला 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भांडेर श्री पूनम चंद यादव के मार्गदर्शन में भांडेर पुलिस द्वारा हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध होने के मात्र 12 घंटे के अंदर वांछित आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 09 अगस्त 2026 को फरियादी इंद्रपाल परिहार, कोटवार निवासी ग्राम खिरिया साहब, द्वारा थाना भांडेर में सूचना दी गई कि ग्राम खिरिया साहब निवासी रूपा दोहरे ने अपने पति जसवंत दोहरे, उम्र 35 वर्ष के साथ डंडे से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है। सूचना पर थाना भांडेर में अपराध क्रमांक 143/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए भांडेर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दिनांक 10 अगस्त 2026 को अपराध पंजीयन के मात्र 12 घंटे के अंदर आरोपी रूपाबाई पत्नी जसवंत दोहरे, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम खिरिया साहब को चिरगांव रोड, सरसई तिराहा, भांडेर से गिरफ्तार किया गया। आरोपिया की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपिया को जे.आर. पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया। *उक्त कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका* थाना प्रभारी निरीक्षक सपना शर्मा, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह तोमर, एएसआई राम जुहार कुशवाह, प्रधान आरक्षक कप्तान सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक बलराम, आरक्षक गांधी पाल, आरक्षक पुष्पेंद्र यादव, आरक्षक महेश कौरव, आरक्षक राजीव दुबे, आरक्षक दीपक पाल, आरक्षक मिथुन यादव एवं आरक्षक सौरभ बाजपेई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Indergarh, Datia | Aug 10, 2026