Public App Logo
सुमावली के लोहबसई में जमीन के विवाद पर निकाली बंदूक, फायर झोंकने का आरोप भी....👇 बताया गया है कि गांव के सरनाम सिंह गुर्जर का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। सोमवार को भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, इसके बाद डायल112 भी मौके पर पहुंच, लेकिन जैसे ही पुलिस का वाहन गांव से रवाना हुआ, सामने वाले पक्ष का एक व्यक्ति बंदूक लेकर सरनाम के घर के सामने पहुंच गया और फायर किया। सरनाम के मुताबिक जिस समय फायर किया गया, घर के लोग दौड़कर अंदर छिप गए। - Morena Nagar News